Wednesday, September 23, 2020

हिंदी पाठ्य योजना - मेरी किताब

 

                              पाठ्य योजना                         

अवधि-1                                            माह - जुलाई

कक्षा- दूसरी                                          विषय- हिंदी                                                              

उपविषय- पाठ- मेरी किताब                              पाठ्य पुस्तक -एन सी आर टी

सामान्य उद्देश्य- 1.शुद्ध और स्पष्ट मौखिक उच्चारण का विकास करना

              2.विद्यार्थियों के शब्द भंडार में वृद्धि करना ।

              3.बच्चो की इस पाठ के प्रति रूचि जागृत करना

विशिष्ट उद्देश्य- 1. विद्यार्थियों में किताबो के प्रति प्रेम उत्पन्न होगा

2.विद्यार्थी पुस्तकों को अपना दोस्त मान कर पड़ेगे

3.बच्चे अलग अलग चीज़ो को नापने या तोलने के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के बारे में जान सकेंगे

जीवन कौशल- बच्चो को पाठ के माध्यम से अपने भीतर छिपे कलाकार को उभारने में मदद मिलेगी।

विविध बुद्धिमता - रचनात्मकता , क्रियात्मकता , सोच – विचार |

सामाजिक कौशल - जानवरो और पक्षियों के प्रति दया भावना ,सहयोग |

सहायक सामग्री -  पाठ्यपुस्तक, चॉक, श्याम-पटल, प्रक्षेपक, विडिओ आदि।

कलात्मक कौशल- बच्चों को किताब के ऊपर कविता लिखने को कहा जायेगा ।

              विद्यार्थी अपने मनपसंद पुस्तकों के बारे में बतायेगे ।

रचनात्मक गतिविधि-  किताब  का  चित्र  बनाए    उसमे  रंग  भरे

पूर्वज्ञान परीक्षा- अध्यापिका बच्चो का पूर्वज्ञान परीक्षण करने के लिए उन से निम्न्लिखित प्रश्न पूछेगी:-

(क) क्या तुमने भी बहुत सारी किताबें एक साथ देखी हैं? कहाँ?

(ख) तुम्हारे बस्ते में भी बहुत सारी किताबें होंगी। उन सभी किताबों में से तुम्हारी मनपसंद किताब कौन-सी है? क्यों?

(ग) तुम कौन-सी किताबे  पढ़ना पसंद करोगे? क्यों?

(घ )क्या तुमने कभी किसी चीज़ को नापा है ?

विषय की घोषणा- पूर्व ज्ञान परीक्षा के आधार पर अध्यापिका उपविषय की घोषणा करेगी | अध्यापिका द्वारा पाठ का संक्षिप्त विवरण दिया जायेगा |

कक्षा कार्य- अध्यापिका मेरी किताब पाठ का उच्चारण करते हुए कठिन शब्दों का उच्चारण करेगी। फिर अध्यापिका किसी एक विद्यार्थी को पढ़े हुए गद्यांश को पढ़ने के लिए कहेगीं। अन्य छात्र उस छात्र का अनुकरण करेगें। पाठ में आए कठिन शब्दों के साथ -साथ वाक्य-रचना का भी ज्ञान करवाया जायेगा | पठित गद्यांश से प्रश्न हल करने को दिए जायेंगे |

पुनरावृत्ति से जुड़े प्रश्न-

क )माँ ने वीरू को किस के पास भेजा ?

ख) वीरू ने बैठक में  क्या देखा ?

ग )वीरू को किताबे कैसी लग रही थी ?

घ ) मौसी ने वीरू को फ़ुट्टा लाने के लिए क्यों कहा?

विविध बुद्धिता से जुड़े प्रश्न-  

·        माँ ने वीरू को अपनी बहन के घर किस लिए भेजा ?

·        बैठक में कदम रखते ही वीरू अचरज से क्यों ठिठक गई ?

·        तुम्हे किस तरह की किताबे सबसे अधिक पसंद है ?

·        वीरू ने माँ के भेजे कागज़ को कहाँ रख दिया ?

 गृहकार्य-   मेरी किताब पाठ  के  प्रशन-उत्तर  याद  करे

मूल्यांकन- पाठ का मूल्यांकन नीचे लिखे प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।

1       प्रश्न:-                                                                                                                (5 अंक)

अलग-अलग चीज़ों को नापने या तौलने के लिए अलग-अलग चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। तुम नीचे दी गई चीज़ों को किन चीज़ों से मापोगे?

•   कपड़े को

………………………………

•   आम को

………………………………

•   मेज़ को

………………………………

•   कागज़ को

………………………………

•   पानी को

………………………………

 

2      प्रश्न:-                                                (5 अंक)

·     वीरू को मौसी ने किताबें चुनने के लिए कहा तो वह नहीं चुन पाई।

·     तुम्हें अपनी पसंद की चीज़ें चुनने को कहा जाए तो तुम क्या-क्या चीज़ें चुनोगे?

………………….

………………..

………………….

………………….

………………..

………………….

अधिगम के परिणाम- क- विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत होगी।

ख- विधार्थियो  में  पुस्तकों  के  प्रति  प्रेम  उत्पन्न  होगा

   

  

No comments:

Post a Comment