Wednesday, September 23, 2020

हिंदी पाठ्य योजना 'पाठ- अधिक बलवान कौन?'

                                                              पाठ्य योजना

अवधि-1                                            माह - मई                

कक्षा-दूसरी                                          विषय-हिंदी                                                              

उपविषय- पाठ- अधिक बलवान कौन?                       पाठ्य पुस्तक -एन सी आर टी

सामान्य उद्देश्य- 1.शुद्ध और स्पष्ट मौखिक उच्चारण का विकास करना

              2.विद्यार्थियों के शब्द भंडार में वृद्धि करना ।

              3.बच्चो की इस पाठ के प्रति रूचि जागृत करना

विशिष्ट उद्देश्य- 1. विद्यार्थी प्रकृतिक वस्तुओं के बारे में जान सकेंगे |

2.विद्यार्थी प्रकृतिक वस्तुओं के बारे में वर्णन कर सकेंगे |

3.विद्यार्थीओ  में  ईश्वर  के  प्रति  प्रेम  पैदा  हो  सकेगा |

जीवन कौशल- बच्चो को पाठ के माध्यम से अपने भीतर छिपे कलाकार को उभारने में मदद मिलेगी।

विविध बुद्धिमता - रचनात्मकता , क्रियात्मकता , सोच – विचार |

सामाजिक कौशल - विद्यार्थीओ  में  ईश्वर  के  प्रति  प्रेम  पैदा  हो  सकेगा |

सहायक सामग्री -  पाठ्यपुस्तक, चॉक, श्याम-पटल, प्रक्षेपक, विडिओ आदि।

कलात्मक कौशल- बच्चों को सूरज के ऊपर कविता लिखने को कहा जायेगा ।

रचनात्मक गतिविधि-   हवा और सूरज  का  चित्र  बनाए    उसमे  रंग  भरे

पूर्वज्ञान परीक्षा- अध्यापिका बच्चो का पूर्वज्ञान परीक्षण करने के लिए उन से निम्न्लिखित प्रश्न पूछेगी:-

(क)सुबह आकाश में क्या निकलता है ?

(ख)जब सूरज ढल जाता है तो क्या होता है ?

(ग) रात को आकाश में क्या क्या दिखाई देता है ?

(घ) क्या आपने कोई बलवान आदमी देखा है ?

(ङ) आपको हवा और सूरज में से कौन अधिक बलवान लगता है ?

विषय की घोषणा- पूर्व ज्ञान परीक्षा के आधार पर अध्यापिका उपविषय की घोषणा करेगी | अध्यापिका द्वारा पाठ का संक्षिप्त विवरण दिया जायेगा |

कक्षा कार्य- अध्यापिका अधिक बलवान कौन? पाठ का उच्चारण करते हुए कठिन शब्दों का उच्चारण करेगी। फिर अध्यापिका किसी एक विद्यार्थी को पढ़े हुए गद्यांश को पढ़ने के लिए कहेगीं। अन्य छात्र उस छात्र का अनुकरण करेगें। पाठ में आए कठिन शब्दों के साथ -साथ वाक्य-रचना का भी ज्ञान करवाया जायेगा | पठित गद्यांश से प्रश्न हल करने को दिए जायेंगे |

पुनरावृत्ति से जुड़े प्रश्न-

(क) हवा ने अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या किया?

(ख) सूरज ने अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या किया?

(ग) ये सब अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या करेंगे?

पानी

बादल

पहाड़

सर्दी

विविध बुद्धिता से जुड़े प्रश्न-  

(क) हवा को ऐसा क्यों लगा होगा कि वह सूरज से अधिक बलवान है?

(ख) हवा आदमी का कोट कैसे उतरवा सकती थी? कोई तरकीब सोचो।

(ग) आदमी ने गर्मी लगने पर कोट उतार दिया। तुम गर्मी लगने पर क्या-क्या करती हो?

 गृहकार्य- अधिक बलवान कौन?  पाठ  के  प्रशन-उत्तर  याद  करे

मूल्यांकन- पाठ का मूल्यांकन नीचे लिखे प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।

1        प्रश्न:-                                                                                                                         (5 अंक)

बताओ, इनमें से कौन अधिक बलवान है? तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?

(क) सूरज या हवा?

मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।

क्योंकि ………………………………………………………………

(ख) हाथी या शेर?

मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।

क्योंकि ………………………………………………………………

(ग) गर्मी या सर्दी?

मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।

क्योंकि ………………………………………………………………

2        प्रश्न:-                                                           (5 अंक)

ता

यहाँ पर छह शब्द छिपे हैं-

ताज, महल, जम, हल, ताल, मल

नीचे लिखे शब्द में तुम भी इसी तरह आठ शब्द ढूँढ़ो।

ड़ी

1        प्रश्न:-                                                            (5 अंक)

बलवान की जगह हम ताकतवर शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-से शब्द चुन सकती हो।

अधिक …………………

शरीर  …………………

फ़ायदा …………………

झगड़ा …………………

नमस्कार …………………

सर्दी …………………

 अधिगम के परिणाम- क- विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत होगी।

ख- विद्यार्थी प्रकृतिक वस्तुओं के बारे में वर्णन करने में सक्षम होंगे

   

  

No comments:

Post a Comment