Wednesday, September 23, 2020

हिंदी पाठ्य योजना 'पाठ- दोस्त की मदद'

    

                         पाठ्य योजना           

कक्षा-दूसरी                                         विषय- हिंदी                                                              

उपविषय- पाठ- दोस्त की मदद                         माह - मई

विषय एकीकृतहिन्दी, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण  ज्ञान, कला

विशिष्ट उद्देश्य- 1. विद्यार्थी कछुआ और लोमड़ी को पहचानने में सक्षम होंगे तथा उनकी विशेषताओं के बारे में जान सकेगें

            2.विद्यार्थियों में जानवरो के प्रति प्रेम उत्पन करना

            3.बच्चो में दूसरो की मदद करने के गुण विकसित होंगे| 

5.बच्चे अलग अलग जानवरो की चाल के बारे मे सिख पाएंगे।

गतिविधि 1 (हिंदी)

पूर्वज्ञान परीक्षा- अध्यापिक दोहराई शुरू करवाने से पहले बच्चो से निम्न्लिखित प्रश्न पूछेगी:-

1.  कौन सा जानवर बहुत धीरे धीरे चलता है ?

2.  क्या आपने कभी  अपने  किसी दोस्त की मदद की है ?

3.  कौन सा जानवर बहुत चालाक होता है ?

4.  लोमड़ी कहाँ रहती है ?

5.  कछुआ कहाँ रहता है ?

विषय की घोषणा- अध्यापिका बच्चो से पूछेगी की क्या आप बता सकते हो हमने कौन सा पाठ पढ़ा था जिसमे दोस्त की मदद की गई थी? और बच्चो का जवाब मिलने पर अध्यापिका किसी भी बच्चे से  इस पाठ की कहानी  सुनेगी।

कक्षा कार्य- फिर अध्यापिका दोस्त की मदद  पाठ का उच्चारण करते हुए कठिन शब्दों का उच्चारण करेगी। फिर अध्यापिका किसी एक विद्यार्थी को पढ़े हुए गद्यांश को पढ़ने के लिए कहेगीं। अन्य छात्र उस छात्र का अनुकरण करेगें। पाठ में आए कठिन शब्दों के साथ -साथ वाक्य-रचना का भी ज्ञान करवाया जायेगा |

पुनरावृत्ति से जुड़े प्रश्न-

(क) कछुआ कहाँ रहता था ?

(ख)उसकी दोस्ती किस से हो गई ?

(ग)तेंदुए ने क्या मूर्खता की?

(घ)तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फ़ायदा हुआ?

गतिविधि 3 (कला)

बच्चे कछुए का चित्र बना कर उस मे रंग भरेंगे |

गतिविधि 4 (पर्यावरण  ज्ञान)

1.  लोमड़ी ने तेंदुए को बताया था कि पानी में फेंकने से कछुए का खोल मुलायम हो जाएगा।

नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-कौन सी चीज़ें पानी में फेंकने से मुलायम हो जाएँगी? सही जगह पर लिखो।

कागज़, लकड़ी, गिलास, रोटी,

बिस्किट, प्लेट, पत्ता, मोम, रूई, पापड़

 

मुलायम हो जाएँगी

मुलायम नहीं होंगी

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

……………………….

गतिविधि 3 (सामान्य ज्ञान)

1.  जब तेंदुए ने कछुए को पकड़ा तब

•  वह क्या सोच रहा होगा?

•  उसने उस समय किसे याद किया होगा?

 

  2. बताओ कछुए के खोल जैसी सख्त चीज़ें और क्या हो सकती हैं?

  3. लोमड़ी ने तेंदुए को कछुए का खोल तोड़ने का आसान तरीका बताया था। क्या तुम नारियल का तोड़ने का तरीका सुझा सकते हो?

 4.कछुआ बहुत धीरे-धीरे चलता है। इसलिए जो बहुत धीरे चलता है उसके लिए हम कहते हैं-

वह कछुए की तरह चलता है।

अब बताओ इनके लिए क्या कहेंगे-

•    जो तेज़ भागता हो।

वह ……………… की तरह भागता है।

•    जो बहुत अच्छा तैराक हो।

वह ……………… की तरह तैरता है।

 

5. बताओ, ऐसे कौन-कौन चलता है?

फुदक-फुदक कर

………………….

………………….

चौकड़ी भरकर

………………….

………………….

छलाँग लगाकर

………………….

………………….

रेंग-रेंग कर

………………….

………………….

 अधिगम के परिणाम-

   1.विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत हुई ।

2.  विद्यार्थियों  में  जानवरो  के  प्रति  प्रेम  उत्पन  भावना विकसित हुई ।

3.  बच्चो में दूसरो की मदद करने के गुण विकसित हुए

4.  बच्चे जान पाए की कौन सी चीजे पानी मे फेंकने से नरम हो जाती है और कौन सी सख्त ही रहती है

5.  बच्चे अलग अलग जानवरो की चाल के बारे मे सिख पाए

   

  

No comments:

Post a Comment